उत्तराखण्ड

रेलवे ने काठगोदाम से मुंबई के लिए शुरू की एक और विशेष एक्सप्रेस रेलगाड़ी… तुरंत करायें रिजर्वेशन…

लालकुआं। पूर्वोत्तर रेलवे का रेल प्रशासन होली पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल (09075/09076) सुपरफास्ट साप्ताहिक होली विशेष गाड़ी का संचालन काठगोदाम से 26 फरवरी से करेगा। संचालन मुंबई सेंट्रल से 25 फरवरी और 4, 11, 18 एवं 25 मार्च को तथा काठगोदाम से 26 फरवरी 5, 12, 19 एवं 26 मार्च तक किया जाएगा। यात्रा में काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट 26 फरवरी को काठगोदाम से 17.30 बजे प्रस्थान कर लालकुआं से 18.33 बजे, किच्छा, बरेली सिटी, बरेली जं. से कासगंज, हाथरस सिटी, मथुरा, भरतपुर, हिण्डौन सिटी, गंगापुर सिटी, कोटा, रतलाम, वडोदरा, वलसाड, वापी, बोरीवली होते हुए मुंबई सेंट्रल 21.00 बजे पहुंचेगी। इस गाड़ी में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 5, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का एक, शयनयान श्रेणी के 8, साधारण द्वितीय श्रेणी के 2 तथा जीएसएलआरडी के दो कोचों सहित कुल 18 कोच लगाए जाएंगे।

To Top