उत्तराखण्ड

हल्दूचौड़ निवासी नैनीताल दुग्ध संघ के सेवानिवृत जीएम का हुआ निधन, क्षेत्र में शोक की लहर…

लालकुआं। लालकुआं, बिंदुखत्ता तथा बरेली रोड क्षेत्र के लिए आज एक दुखद खबर सामने आई है, जिसके तहत नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के सेवानिवृत्त कार्यवाहक सामान्य प्रबंधक 85 वर्षीय सील चंद्र खोलिया का सोमवार प्रातः उपचार के दौरान राममूर्ति हॉस्पिटल, बरेली में निधन हो गया। वह लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही जहां परिवार में कोहराम मच गया, वहीं क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

हल्दुचौड़ डुंगरपुर निवासी सील चंद्र खोलिया ने दुग्ध संघ में लंबे समय तक अपनी सेवाएं दीं। प्रारंभिक दौर में वह प्रबंधक वित्त के पद पर कार्यरत रहे और वह अपनी कुशल कार्यशैली के लिए जाने जाते थे। वर्ष 1999 में उन्होंने संस्था के कार्यवाहक सामान्य प्रबंधक के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली। अपने कार्यकाल में उन्होंने संस्था के प्रशासनिक एवं वित्तीय कार्यों को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित किया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में बिना इंजन के चला ट्रेन का कोच.. देखें वीडियो,

इसके बाद वर्ष 2002 से 2004 तक उन्होंने फेडरेशन में भी अपनी सेवाएं प्रदान कीं। इस दौरान उन्हें विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों के साथ अतिरिक्त प्रभार भी सौंपे गए। जैसे ही उनके निधन का समाचार क्षेत्र में फैला तो उनके आवास में लोगों का जमावड़ा लग गया।

यह भी पढ़ें 👉  गौला निकासी गेट में खनन व्यवसाई ने गेट इंचार्ज को पीटा, मोबाइल भी तोड़ा, हल्द्वानी से लालकुआं तक सभी गेट बंद... देखें वीडियो...

उनके निधन पर क्षेत्र के तमाम जनप्रतिनिधियों गणमान्य लोगों एवं शुभचिंतकों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुःख की घड़ी में धैर्य एवं शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

रानीबाग चित्रशिला घाट में दिवंगत सील चंद्र खोलिया के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया गया, जहां उनके पुत्र जितेंद्र चंद्र खोलिया ने उन्हें मुखाग्नि दी। अंतिम विदाई के दौरान परिजन, शुभचिंतक, दुग्ध संघ के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड शासन ने राज्य के सभी निजी एवं सरकारी विद्यालयों के लिए जारी की समय सारणी... पढ़े आदेश...

इस अवसर पर दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा, सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा, वित्त प्रभारी उमेश पठालनी, प्रशासन एवं विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी, पी एंड आई प्रभारी सुभाष बाबू, एफओ शांति कोरंगा, सुरेश चंद्र, विमल मिश्रा, अजय चौहान, नरेश मिश्रा सहित आंचल परिवार के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे

Ad Ad Ad
To Top