उत्तराखण्ड

श्रीमद् भागवत योगेश्वर भगवान श्री कृष्ण का स्वरूप होने के साथ संत महिमा से सराबोर है

लालकुआं। नगर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ के द्वितीय दिवस कथा व्यास स्वामी नारायण चैतन्य ब्रह्मचारी महाराज ने कहा कि श्रीमद् भागवत योगेश्वर भगवान श्री कृष्ण का स्वरूप होने के साथ-साथ संत महिमा से सराबोर है।
कथा व्यास स्वामी नारायण चैतन्य ब्रह्मचारी महाराज ने ने कहा कि सच्चिदानंद स्वरूप परमात्मा को जानना ही श्रीमद्भागवत को समझना है, क्योंकि श्रीमद्भागवत साक्षात सच्चिदानंद परमात्मा का ही रूप है, उन्होंने कहा कि सत, चित, आनंद यह तीन शब्द लौकिक और अलौकिक जगत के सार है, इन तीन को जान लेना ही श्रीमद्भागवत को समझना है। और जिसने श्रीमद्भागवत को समझ लिया उसके लिए फिर जीवन में कुछ भी शेष नहीं है। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत योगेश्वर भगवान कृष्ण का स्वरूप होने के अलावा संत महिमा से सराबोर है, जो नैमिषारण्य के अठासी हजार संत महात्माओं की कथा से शुरू होता हुआ महर्षि व्यास, देव ऋषि नारद से होकर सुकदेव मुनि तक पहुंचती है। उन्होंने भगवान कृष्ण की भक्ति भगवान कृष्ण का मुरली बजाने के पीछे तात्पर्य इसका बहुत ही सुंदर ढंग से मार्गदर्शन किया।
महाराज ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण ने कहा है कि कर्म ही प्रधान है, बिना कर्म कुछ संभव नहीं होता है, जो मनुष्य अच्छा व सत्कर्म करता है उसे अच्छा फल मिलता है व बुरे कर्म करने वाले को हमेशा बुरा फल मिलता है, राजा परीक्षित की सुन्दर कथा का बखान करते हुए उन्होने कलि काल के चरित्रों का भी सुन्दर वर्णन किया। राजा परीक्षित को मिले श्राप पर उन्होनें विस्तार के साथ प्रकाश डालते हुए कहा राजा परीक्षित ने अपने जीवन के शेष सात दिन को ज्ञान प्राप्ति और भगवत भक्ति में व्यतीत करने का संकल्प कर लिया। अपने समर्थ पुत्र जन्मेजय का राज्याभिषेक कर दिया, और समस्त राजसी वस्त्राभूषणों को त्यागकर तथा केवल चीर वस्त्र धारण कर गंगा के तट पर बैठ गये। अपनी समस्त आशक्तियों को त्याग कर भगवान श्रीकृष्णचन्द्र की भक्ति में स्वयं को लीन कर लिया। दोपहर से शाम तक चली कथा के दौरान भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने श्रद्धा पूर्वक कथा का आनंद लिया। तथा महाआरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया।
इस अवसर पर मुख्य यजमान रामबाबू मिश्रा, उर्मिला मिश्रा, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, अखिलेश मिश्रा, रविशंकर तिवारी, बीबी मिश्रा, रमेश उपाध्याय, बीना जोशी, दीपाली मिश्रा, अखिलेश मिश्रा, कुलदीप मिश्रा, संजय सिंह, बीबी मिश्रा, सीबी सिंह, रमेश तिवारी, विवेक मिश्रा, महेश चौधरी, संजय सिंह, उमेश तिवारी, रश्मि कबडवाल, मुन्नी पांडे, मीना रावत सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।
फोटो परिचय- लालकुआं में श्रीमद् भागवत कथा सुनाते व्यास स्वामी नारायण चैतन्य ब्रह्मचारी जी महाराज

To Top