उत्तराखण्ड

एसएसपी नैनीताल ने 21 और 22 मार्च को रेता, बजरी, लकड़ी, सरिया, सीमेंट समेत भारी वाहनों के संचालक पर लगाया प्रतिबंध… पढ़े आदेश…

हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी द्वारा 21 और 22 मार्च को भारी वाहनों के संचालक पर पूरी तरह रोक लगा दी है। जारी आदेश में जनपद में जनसभा/रैली व आगामी वीकेन्ड के दृष्टिगत दिनांकः 21 व 22 मार्च, 2026 को प्रातः 7:00 बजे से रात्रि 12:00 बजे तक सम्पूर्ण नैनीताल जनपद में समस्त प्रकार के भारी/माल वाहक (रेता, बजरी, ईंट, सीमेन्ट, सरिया, पत्थर, लकडी) वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा साथ ही समस्त खनन गेट पूर्णतः बंद रहेंगे।
अति आवश्यक सेवा (जिसमें दूध, सब्जी, घरेलू गैस, पैट्रोलियम, मेडिकल इमरजैन्सी आदि) से सम्बन्धित समस्त छोटे / बडे वाहन भी अपने आवागमन के दौरान बाईपास मार्गों का प्रयोग करेंगे।
अतः समस्त थाना प्रभारी अपने-अपने थाना क्षेत्र में उपरोक्त आदेश का कढाई से पालन करना सुनिश्चित करेंगे।

To Top