उत्तराखण्ड

बढ़ती महंगाई पर भाजपा सरकार का पुतला दहन और यह लिया निर्णय……….

विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही कांग्रेस पार्टी ने भी एक के बाद एक कार्यक्रम शुरू कर दिए हैं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सतीश नैनवाल के निर्देशन में कांग्रेस कमेटी हल्दूचौड बरेली-रोड द्वारा आगामी छह जनवरी को बेरीपडाव में कांग्रेस के भव्य कार्यक्रम को लेकर बरेली-रोड के ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश दुम्का की अध्यक्षता में लक्ष्मीनारायण बैंकट हॉल मोटाहल्दू में संपन्न हुई। जिसमें आगामी 6 जनवरी को पूर्व मुख्यमंत्री चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष यशपाल आर्य के आगमन पर होने वाली सभा तथा उस सभा मैं पूर्व जिला पंचायत सदस्य किरण जोशी एवं खड़कपुर ग्राम सभा के प्रधान शंकर जोशी के साथ सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं के कांग्रेस में सम्मिलित होने को लेकर एक तैयारी बैठक आयोजित की गई। जिसमें उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हल्दूचौड के अंतर्गत प्रदेश, जिला एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों एवं कांग्रेस के विभिन्न फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। और उत्तराखंड राज्य में बेतहाशा बढ़ती महंगाई व बढ़ती बेरोजगारी के खिलाफ भाजपा सरकार का पुतला दहन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल ने कहा कि डबल इंजन की इस सरकार के दौरान महंगाई आसमान छूती जा रही है। जिससे आम आदमी को अपने परिवार का भरण पोषण करना मुश्किल होता जा रहा है। इस दौरान नवनिर्वाचित प्रदेश सचिव गोपाल सिंह रावत का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। बैठक में मुख्य रुप से उपस्थित पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, प्रदेश सचिव गोपाल सिंह रावत, ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश चंद दुम्का, जिला महासचिव (संगठन) विधानसभा लालकुआं की कार्यक्रम समन्वयक उमेश चन्द्र कबडवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष सेवादल राजेंद्र दुर्गापाल पूर्व पी सी सी हरेंद्र बोरा, पूर्व ब्लाक प्रमुख हल्द्वानी संध्या डालाकोटी,पी सी सी सदस्य राजेंद्र खंनवाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं जिला सचिव गोपाल अधिकारी, जिला उपाध्यक्ष दयाकिशन कबड़वाल, डॉ बालम सिंह बिष्ट, जिला सचिव ग्राम प्रधान रमेश चंद्र जोशी, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष राकेश जोशी, जिला सचिव एवं पूर्व ग्राम प्रधान बालादत्त खोलिया, ब्लाक उपाध्यक्ष दया किशन बमेटा,
ब्लाक महामंत्री केशव दत्त कबडाल, बूथ अध्यक्ष पुरषोत्तम जोशी, नवीन चंद्र, ग्राम-प्रधान संगठन अध्यक्ष हल्द्वानी श्रीमती रुकमणी नेगी, किसान प्रदेश महामंत्री हेमवती नंदन दुर्गापाल, बंशीधर भट्ट, ग्राम-प्रधान व ब्लाक महामंत्री विपिन जोशी, वरिष्ठ कांग्रेसी शंभू दत्त कबडवाल, पूर्व ग्राम-प्रधान इंदरलाल, ग्राम-प्रधान हरेंद्र असगोला, संजय दुम्का, युकां नेता हिमांशु कबडाल, संदीप पांडे, जीवन कन्याल, दिवान सिंह बोरा, प्रकाश चंद्र जोशी,मोहन सिंह जीना, जिला प्रवक्ता कैलाश बमेटा, ब्लाक उपाध्यक्ष पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य भास्कर भट्ट, हरेंद्र क्वीरा, पुष्कर दानू, मोहन सिंह कुड़ाई, दिपेश कबडाल, पंकज दुर्गापाल, बूथ अध्यक्ष खीमानंद दुम्का, ब्लॉक उपाध्यक्ष एवं बूथ अध्यक्ष हरिसिंह बिष्ट आदि लोग उपस्थित थे।

To Top