उत्तराखण्ड

डबल मर्डर:- छात्रा से छेड़‌छाड़ के दौरान हुआ ऐसा कि यह युवक हैवान बन गए और दो परिवारों के चिराग बुझा दिए…

हल्द्वानी। नवीन सब्जी मंडी परिसर में हुवे सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड की गुत्थी को पुलिस ने देर शाम पुलिस द्वारा सुलझा लिया गया। एक शराब पार्टी के दौरान शुरू हुआ मामूली विवाद इतना बढ़ गया कि उसने दो जिंदगियां लील लीं।
शराब के नशे, आपसी विवाद और गुस्से की आग में अंधे हुए आरोपियों ने कंक्रीट के ब्लॉक से सिर कुचलकर पहले शुभम और फिर वारदात की चश्मदीद लक्ष्मी की बेरहमी से हत्या कर दी। इस जघन्य कांड में गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध गौरव नेगी उर्फ अक्कू ठाकुर समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने मामले का खुलासा किया है।
एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी ने बताया कि बुधवार रात शुभम टम्टा और दीपेश लटवाल उर्फ राज निवासी उत्तरांचल विहार पीलीकोठी के बीच पार्टी का प्लान बना। दोनों शराब पीने चले गए। इस दौरान लक्ष्मी का फोन आया तो दोनों ने उसे भी साथ में में ले लिया। इसके बाद तीनों बाइक से गल्ला मंडी पहुंचे और गोदाम की छत पर शराब पीने लगे।
रात नौ बजे शुभम ने गौरव नेगी उर्फ अक्कू ठाकुर निवासी वसुंधरा कॉलोनी धान मिल को फोन कर बुला लिया। अक्कू अपने साथ सौरभ भट्ट उर्फ भटिया निवासी तीनपानी खन्ना फार्म डी क्लास और दीपू शर्मा उर्फ ध्रुव निवासी वसुंधरा कॉलोनी को लेकर वहां पहुंचा। सभी लोग पार्टी करने लगे। हत्यारोपियों के अनुसार सौरभ ने पूर्व में शुभम के पिता पर टिप्पणी की थी। पार्टी के दौरान इसी बात का जिक्र होने पर उन दोनों में बहस शुरू हो गई। विवाद बढ़ने लगा तो अक्कू ने दोनों को थप्पड़ मार दिए।
इससे गुस्साए शुभम ने बिना गलती थप्पड़ मारने पर गुस्सा करते हुए अक्कू पर शराब थूक दी। इससे माहौल और गरमा गया। इसके बाद सभी नीचे आने लगे तो धक्का-मुक्की के दौरान लक्ष्मी लड़खड़ाकर गिरने लगी जिसे सौरभ ने पकड़ लिया और छेड़खानी करने लगा। इस पर शुभम और सौरभ में मारपीट होने लगी।
देर रात करीब पौने 12 बजे के आसपास छत से उतरने के बाद नीचे फिर सभी शुभम से उलझने लगे। विवाद बढ़ने पर हत्यारोपियों ने पास ही पड़े कंक्रीट के ब्लॉक से बेरहम तरीके से सिर कुचलकर शुभम की हत्या कर दी। लक्ष्मी के सामने पूरी वारदात हुई थी। इस पर दीपेश के कहने पर सबने मिलकर उसकी भी निर्मम हत्या कर दी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी ने कहा कि हत्यारोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा। हत्याकांड की जांच एसपी क्राइम और एसपी सिटी को सौंपी गई है।

To Top