लालकुआं। पूर्व छात्र संघ महासचिव तथा नगर पंचायत के पूर्व सभासद रहे लालकुआं के लाल ने नैनीताल जनपद में अपनी जबरदस्त पहचान को प्रदर्शित करने में सफलता हासिल की है।
भारतीय युवक कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव के घोषित परिणामों में लालकुआं शहर के पूर्व सभासद हेमंत पांडे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है, उन्हें कुल 2735 वोट मिले, जो उनकी मजबूत पकड़ और युवाओं के बीच लोकप्रियता को दर्शाता है। चुनाव परिणाम सामने आते ही उनके समर्थकों और युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। लालकुआं समेत नैनीताल जनपद के कई क्षेत्रों में युवा कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की, और इसे संगठन की बड़ी उपलब्धि बताया। हेमंत पांडे की इस जीत को आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस तरह के परिणाम युवाओं की बढ़ती भागीदारी और उनके राजनीतिक रुझान को दर्शाते हैं, युवक कांग्रेस के इस चुनाव ने यह भी साफ कर दिया है कि आने वाले समय में संगठन को मजबूत करने में युवाओं की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण होने वाली है। वही विजेता प्रत्याशी हेमंत पांडे ने कहा कि यह जीत सिर्फ मेरी नहीं, बल्कि पूरे जिले और युवा साथियों की जीत है। आने वाले समय में हम संगठन को और मजबूत करेंगे और 2027 के विधानसभा चुनाव में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।





