उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में ई-रिक्शा की टक्कर से स्कूटी सवार दो शिक्षक गंभीर रूप से जख्मी…

हल्द्वानी। शहर में धड़ल्ले से दौड़ रहे ई-रिक्शा का आतंक बढ़ता जा रहा है आज प्रातः एक ई रिक्शा चालक ‘ने स्कूटी सवार दो शिक्षकों को जोरदार टक्कर मार दी। इससे स्कूटी चला रहे एक शिक्षक के कंधे की हड्डी टूट गई, जबकि पीछे बैठे शिक्षक को हल्की-फुल्की चोटे आई हैं। गुरुवार को देवलचौड़ निवासी गिरीश आर्या और डहरिया देवलचौड़ निवासी खीमानंद तिवारी ने संयुक्त रूप से हीरानगर चौकी में तहरीर सौंपी। इसमें उन्होंने कहा कि दो अप्रैल की सुबह करीब सवा नौ बजे दोनों स्कूटी से कालेज जा रहे थे कि रास्ते में अचानक सामने से आए तेज रफ्तार ई रिक्शा ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बेलगाम ई-रिक्शा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

To Top