देहरादून। धामी मंत्रिमंडल के विस्तार का शुभ मुहूर्त आखिर आ ही गया। आज नवरात्र के दूसरे दिन शुक्रवार को सुबह लोकभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) द्वारा 5 नए मंत्रियों को शपथ दिलाई। ताजपोशी के लिए नए चेहरों का चयन विधायकों के पिछले चार साल के कामकाज का रिकॉर्ड देखकर किया गया। नई कैबिनेट में क्षेत्रीय व जातीय समीकरण के बीच संतुलन बनाया गया है।
प्रदेश में लंबे समय से कैबिनेट विस्तार की चर्चाएं थीं। जिन पर अब विराम लग गया है, सरकार व संगठन के बीच कैबिनेट विस्तार के लिए होमवर्क पूरा होने के बाद इसके लिए नवरात्र का शुभ मुहूर्त चुना गया।
जिन विधायकों को कैबिनेट में स्थान मिला है उनमें भीमताल से विधायक राम सिंह कैडा को मिली केबिनेट में जगह।
राजपुर से विधायक खजान दास को मिली जगह।
हरिद्वार से विधायक मदन कौशिक और रुड़की से प्रदीप बत्रा भी बने केबिनेट मंत्री
रुद्रप्रयाग से विधायक भरत चौधरी भी केबिनेट में किया गया है शामिल।





