देहरादून। गोलियों की तड़तड़ाहट से सहमें देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और किसान सुखवंत सिंह की आत्महत्या कांड के बाद सुर्खियों में आए उधम सिंह नगर के एसएसपी समेत 20 पुलिस अधिकारियों के तबादले करते हुए उत्तराखंड शासन ने पुलिस महकमे में अहम बदलाव किए हैं। आदेश के तहत देहरादून और हरिद्वार जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों (SSP) को बदल दिया गया है, जिससे दोनों संवेदनशील जिलों में कानून व्यवस्था की रणनीति नए सिरे से तय होने की संभावना है। शासन ने सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।
देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह को स्थानांतरित कर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ नियुक्त किया गया है। उनकी जगह हरिद्वार में तैनात प्रमेन्द्र डोभाल अब राजधानी जिले की कमान संभालेंगे।





