Uncategorized

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 :- कई सीटों में अजब-गजब मुकाबले…. पढ़कर हो जाएंगे आश्चर्यचकित

विधानसभा चुनाव 2022 में कई सीटों पर अजब गजब देखने को मिला है, दो दर्जन सीटों पर चौंकाने वाले परिणाम आए हैं। जबकि कई सीटों में अब भी उलटफेर हो रहे हैं। उत्तराखंड की जनता ने कांग्रेस, भाजपा और आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री के दावेदारों को हार का स्वाद चखाया, अब भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री के लिए पुनः पार्टी को मंथन करना पड़ेगा।
उत्तराखंड में बद्रीनाथ विधानसभा क्षेत्र में बड़ा रोचक चुनाव रहा है यहां कांग्रेस के राजेन्द्र सिंह भंडारी और भाजपा के महेंद्र भट्ट के बीच 1 वोट के अंतर से मुकाबला के बीच फस गया था। बाद में भाजपा के महेंद्र भट्ट को विजई घोषित किया गया।

खटीमा से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चुनाव हार गए हैं । कालाढूंगी से बंशीधर भगत जीत गए हैं । हलद्वानी से कांग्रेस प्रत्याशी सुमित ह्रदयेश, अपने जनपद में पार्टी की इज्जत बचाते हुए जीत हासिल की। हॉट सीट बनी लालकुआं से मोहन बिष्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को करारी शिकस्त देते हुए जीत हासिल की ।
कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हरीश रावत की करारी हार के बाद भाजपा के सीएम पुष्कर सिंह धामी भी बुरी तरह कांग्रेस के भुवन कापड़ी से हार गए हैं। वही आम आदमी पार्टी के सीएम उम्मीदवार कर्नल अजय कोठियाल भी हार गए हैं। वहीं हरिद्वार में भी बड़ा उलटफेर करते हुए खानपुर से निर्दलीय प्रत्याशी और पत्रकार उमेश कुमार ने जीत दर्ज की है, उन्होंने बसपा के रविंद्र पनियाला को हराया है । वहीं दूसरी ओर मंगलौर से काजी निजामुद्दीन बहुत ही करीबी मुकाबले में हार गए हैं।

किच्छा से कांग्रेस के तिलक राज बेहड़ ने भाजपा के सिटिंग विधायक राजेश शुक्ला को करीब 9000 से अधिक वोटों से हराया। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में राजेश शुक्ला ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को हराया था।

वही नैनीताल से कांग्रेस पार्टी छोड़कर हाल ही में भाजपा में शामिल हुई सरिता आर्य ने भी जीत दर्ज की है। सरिता आर्या ने यहां कांग्रेस के संजीव आर्य को करीब 8000 से अधिक वोटों से हराया है। बाजपुर से कांग्रेस प्रत्याशी यशपाल आर्य ने जबकि गदरपुर से शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने जीत हासिल की। श्रीनगर विधानसभा सीट भी बार-बार उलट-पुलट हो रही है। जहां कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के बीच मुकाबला है। इस सीट पर मुकाबला अब पोस्टल बैलट पर निर्भर हो गया है। पोस्टल बैलट में जो आगे रहेगा जीत उसी की होगी।

To Top