उत्तराखण्ड

उत्तराखंड के प्रारंभिक शिक्षा निदेशक के साथ मारपीट… अस्पताल में भर्ती… विधायक पर आरोप… देखें वीडियो…

देहरादून। उत्तराखंड के प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौटियाल के साथ मारपीट की घटना से हड़कंप मच गया है। यह घटना देहरादून स्थित शिक्षा निदेशालय में हुई, जहां अशासकीय विद्यालयों से जुड़े विवाद के दौरान कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया। हमले में निदेशक के चेहरे और सिर पर गंभीर चोटें आई हैं, और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इस घटना ने सरकारी अधिकारियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए है। अधिकारियों का कहना है कि यदि अधिकारी अपने कार्यालय में सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता की सुरक्षा का क्या हाल होगा। निदेशालय के कर्मचारियों का कहना है कि यह घटना उत्तराखंड में कानून व्यवस्था की स्थिति को भी दर्शाती है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में उस समय हड़कंप मच गया जब बीजेपी विधायक उमेश शर्मा काऊ पर शिक्षा विभाग के निदेशक अजय कुमार नौटियाल से मारपीट और जानलेवा हमले का आरोप लगा. घटना के बाद शिक्षा निदेशालय परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कर्मचारियों में दहशत के साथ भारी नाराजगी देखने को मिली।
किसी मुद्दे को लेकर विधायक और शिक्षा विभाग के अधिकारियों के बीच तीखी बहस हुई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई. आरोप है कि इस दौरान निदेशक अजय कुमार नौटियाल पर हमला किया गया, जिससे वे घायल हो गए. घटना के तुरंत बाद उन्हें उपचार के लिए राजकीय जिला चिकित्सालय, देहरादून में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.
घटना की खबर फैलते ही शिक्षा निदेशालय में कामकाज प्रभावित हो गया. कर्मचारियों में आक्रोश इस कदर बढ़ा कि उन्होंने कथित तौर पर विधायक को कार्यालय के भीतर ही घेर लिया और कमरे में बंद कर दिया. हालांकि स्थिति ज्यादा देर तक नियंत्रण में नहीं रह सकी. बताया जा रहा है कि विधायक के समर्थक मौके पर पहुंच गए और दरवाजा तोड़कर उन्हें बाहर निकाल लिया. इस दौरान परिसर में तनावपूर्ण माहौल बना रहा।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के व्यापारी का कुत्ता हुआ लापता… लाने वाले को मिलेंगे 10 हजार… देखें वीडियो...

Ad Ad Ad
To Top