उत्तराखण्ड

डांडिया महोत्सव में शामिल कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या का डांडिया नृत्य देखकर हतप्रभ हुए ग्रामीण………

रामनगर।

नवरात्रि के मौके पर रामनगर में आयोजित भव्य डांडिया महोत्सव में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने डांडिया नृत्य को भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग बताते हुए कहा कि यह त्योहार धीरे-धीरे वैश्विक पहचान बना रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में बड़े भाई ने छोटे भाई की इस वजह से की निर्मम हत्या... लोग आश्चर्यचकित... देखें वीडियो...

मंत्री ने कहा कि डांडिया हमारी सांस्कृतिक परंपरा को न केवल मजबूत करता है बल्कि समाज को एकता और उमंग के सूत्र में भी पिरोता है।

उन्होंने कहा कि आज देश से लेकर विदेश तक डांडिया की धूम है, जो हमारी संस्कृति की लोकप्रियता का प्रतीक है।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर ट्रेनिंग में गये बिंदुखत्ता निवासी पुलिस हैड-कांस्टेबल का आकस्मिक निधन होने से परिवार में मचा कोहराम...

रेखा आर्या ने डांडिया को फिटनेस की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि यह नृत्य शारीरिक स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है और युवाओं को पारंपरिक उत्सव के साथ स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश देता है।

यह भी पढ़ें 👉  बेरीपड़ाव में दोस्तों को पार्टी देने पर मां ने लगाई डांट तो घर से भागा छात्र... 2 दिन बाद भी वापस नहीं आया तो परिजनों ने की मार्मिक अपील...

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख रामनगर मंजू नेगी, पूर्व ब्लाक प्रमुख रेखा रावत, इंद्र रावत, संजय नेगी, किरण मठपाल आदि उपस्थित रहे।

Ad Ad Ad
To Top