उत्तराखण्ड

डांडिया महोत्सव में शामिल कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या का डांडिया नृत्य देखकर हतप्रभ हुए ग्रामीण………

रामनगर।

नवरात्रि के मौके पर रामनगर में आयोजित भव्य डांडिया महोत्सव में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने डांडिया नृत्य को भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग बताते हुए कहा कि यह त्योहार धीरे-धीरे वैश्विक पहचान बना रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में टुकटुक से गिरकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम,

मंत्री ने कहा कि डांडिया हमारी सांस्कृतिक परंपरा को न केवल मजबूत करता है बल्कि समाज को एकता और उमंग के सूत्र में भी पिरोता है।

उन्होंने कहा कि आज देश से लेकर विदेश तक डांडिया की धूम है, जो हमारी संस्कृति की लोकप्रियता का प्रतीक है।

यह भी पढ़ें 👉  राजस्व गांव को लेकर सुलगी मशालें, लालकुआं में ग्रामीणों का का शक्ति प्रदर्शन... देखें वीडियो,

रेखा आर्या ने डांडिया को फिटनेस की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि यह नृत्य शारीरिक स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है और युवाओं को पारंपरिक उत्सव के साथ स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश देता है।

यह भी पढ़ें 👉  चुनावी सरगर्मी तेज: लालकुआं में मोहन बिष्ट और दीपेंद्र कोश्यारी ने दिखाई अपनी ताकत, सीएम दरबार में उठाए क्षेत्र के यह मुद्दे,

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख रामनगर मंजू नेगी, पूर्व ब्लाक प्रमुख रेखा रावत, इंद्र रावत, संजय नेगी, किरण मठपाल आदि उपस्थित रहे।

Ad Ad
To Top