लालकुआं। पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले आईटीसी पेपर मिल के वरिष्ठ अधिकारी नरेश चन्द्रा को क्षेत्रीय विधायक डॉ. मोहन बिष्ट ने सम्मानित किया। इस दौरान भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संतुलन बनाए रखने तथा क्षेत्र के विकास कार्यों में उनके योगदान की जमकर सराहना की।
सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक डॉ. मोहन बिष्ट ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकताओं में शामिल है। विकास के साथ पर्यावरण का संतुलन बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि आईटीसी पेपर मिल के वरिष्ठ अधिकारी नरेश चन्द्रा ने अपने कार्यक्षेत्र की जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के साथ ही क्षेत्र के विकास कार्यों को आगे बढ़ाने में भी सदैव सहयोग किया है।
विधायक ने कहा कि नरेश चन्द्रा समाजसेवा के क्षेत्र में भी अग्रणी भूमिका निभाते रहे हैं। पर्यावरण संरक्षण के प्रति उनकी सक्रियता और सामाजिक कार्यों में सहभागिता निश्चित रूप से अन्य लोगों के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि समाज में बेहतर कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित करने से उनके उत्साह में वृद्धि होती है और अन्य लोग भी सामाजिक एवं पर्यावरणीय कार्यों के लिए प्रेरित होते हैं।
विधायक डॉक्टर मोहन बिष्ट के जन्मदिन के मौके पर भारतीय जनता पार्टी हल्दूचौड़ मंडल द्वारा आयोजित उक्त भव्य कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री रंजन बरगली, विनीत अग्रवाल, सुरेश भट्ट, नवीन भट्ट, प्रताप बोरा, दिनेश खुल्बे, कमलनैन जोशी, अशोक पढ़ालनी, सरिता, हयात, राजकुमार, मनोज सहित विभिन्न ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संयोजन हल्दूचौड़ मंडल अध्यक्ष विजय रोहित दुम्का ने किया, जबकि सह-संयोजक के रूप में अशोक पढ़ालनी एवं विनोद भट्ट ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के दौरान नरेश चन्द्रा को सम्मानित किए जाने पर उपस्थित लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।



