देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड में शनिवार की शाम फिर से भूकंप के हल्के झटके महसूस होने की सूचना मिली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रात 8 बजकर 7 मिनट पर लोगों को भूकंप के झटके महसूस होने की सूचना सामने आई।
प्रशासन की ओर से स्थिति के संबंध में आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल भूकंप की तीव्रता, केंद्र और इससे हुए किसी संभावित नुकसान के संबंध में आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
जनपद उत्तरकाशी में शनिवार, 10 अक्टूबर की रात भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.2 दर्ज की गई। रात 8 बजकर 7 मिनट 30 सेकंड पर आए भूकंप से क्षेत्र में हलचल रही। जिला प्रशासन के अनुसार, भूकंप के बाद सभी तहसीलों और थाना-चौकियों से प्राप्त जानकारी में जनपद में किसी प्रकार की जन-धन की क्षति होने की सूचना नहीं मिली है। प्रशासन ने वर्तमान स्थिति को सामान्य बताया है।भूकंप संबंधी उपलब्ध जानकारी के अनुसार, इसका केंद्र उत्तरकाशी से लगभग दो किलोमीटर उत्तर-पश्चिम दिशा में स्थित था। भूकंप का केंद्र जमीन से करीब 11 किलोमीटर की गहराई में दर्ज किया गया। भूकंप के झटके महसूस होने की सूचना मिलने के बाद जिला प्रशासन ने जनपद की सभी तहसीलों और पुलिस थाना-चौकियों से स्थिति की जानकारी प्राप्त की।



