लालकुआं। गोरापड़ाव से लालकुआं के बीच क्षेत्र में चार दिन के भीतर सड़क हादसों में चार मौत होने से सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। लगातार हो रहे हादसों को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि संवेदनशील कटों और दुर्घटना संभावित मार्गों पर वाहनों की गति नियंत्रित करने तथा यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाने बेहद जरूरी हैं। वही गत शाम को बेरीपड़ाव के समीप सड़क पार कर रहा एक व्यक्ति तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक मूल रूप से नेपाल का निवासी है, जबकि लंबे समय से वह मोटाहल्दु के एक स्टोन क्रेशर में चौकीदार के पद पर कार्यरत था
उल्लेखनीय है कि तीन दिन पूर्व बिंदुखत्ता निवासी मनोज कुमार कर्नाटक यहां श्मशान घाट के सामने कट पर स्कूटी मोड़ते समय तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गए थे, मनोज की असमय मौत से पत्नी और दोनों बेटियों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बड़े भाई दीपू कर्नाटक सहित परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।
इसके अलावा तीन दिन पूर्व ही शिक्षा निवासी मेधावी खिलाड़ी 14 वर्षीय प्रेरणा कोहल्दु कर में डंपर ने टक्कर मारकर जान से मार डाला, साथ ही इसी स्थान पर सड़क पार कर रहे 55 वर्षीय किशन चौधरी जोकि मोटाहल्दु स्थित विनोद स्टोन क्रेशर में चौकीदार के पद पर कार्यरत था, अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे किशन चौधरी की मौके पर ही मौत हो गई।
इसके अलावा आज लालकुआं वीआईपी गेट के समीप किसान मेला देखने पंतनगर जा रहे 30 वर्षीय युवक आनंद पवार को भी अज्ञात वाहन ने जबरदस्त टक्कर मारते हुए मौत की नींद सुला दिया। उक्त घटना से क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।



