हल्द्वानी। हल्द्वानी एमबीपीजी छात्र संघ चुनाव में आठ राउंड की गिनती पूरी हो जाने के बाद आर्यन बेलवाल ने 200 वोट की बढ़त हासिल कर ली है।
आर्यन बेलवाल (निर्दलीय) — 849 वोट
मेहुल शाह (NSUI) — 635 वोट,
धीरज बिष्ट (ABVP) — 476 वोट
आर्यन बेलवाल 214 वोट से आगे
इससे पूर्व
6th राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद निर्दलीय आर्यन बेलवाल 648 वोटों के साथ आगे, NSUI के मेहुल शाह को 490 और ABVP के धीरज बिष्ट को 362 वोट मिले। इससे पूर्व पांचवें राउंड के बाद निर्दलीय प्रत्याशी आर्यन बेलवाल ने 553 वोटों के साथ 163 वोट की बढ़त बना ली हैं। वहीं ABVP के धीरज बिष्ट को 312 और NSUI के मेहुल शाह को 390 वोट मिले हैं।
हालांकि अभी कुछ भी कहना जल्दी बाजी होगा मतगणना के 18 राउंड होने हैं यानी 13 राउंड अभी बाकी है। लेकिन 31% वोटिंग के बाद 163 वोटो बढ़त को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। इससे पूर्व चौथे राउंड की गिनती पूरी होने के बाद निर्दलीय प्रत्याशी आर्यन बेलवाल ने अपनी बढ़त कायम रखी थी जिसमें, आर्यन बेलवाल को 426 वोट मिले। वहीं NSUI के मेहुल शाह को 298 और ABVP के धीरज बिष्ट को 244 वोट प्राप्त हुए।




