उत्तराखण्ड

परिवार के मुखिया ने गौला बैराज काठगोदाम से नदी में लगाई छलांग, जल पुलिस ने बचाया तो सामने आई यह वजह…

हल्द्वानी। परिवार का बुजुर्गों के प्रति व्यवहार उक्त परिवार के संस्कार दर्शाता है, कभी-कभी अपने जीवन भर की कमाई के रूप में देखे जाने वाले बच्चों द्वारा कहीं जाने वाली बातें परिवार के बुजुर्ग को इतना चुभ जाती है कि वह अपना जीवन समाप्त कर देने पर तुल जाता है, ऐसी ही घटना आज गौला बैराज में देखने को मिली जहां थाना काठगोदाम जल पुलिस ने गौला बैराज में कूदे बुजुर्ग का किया सकुशल रेस्क्यू, परिजनों को किया सुपुर्द

आज दिनांक 03.04.2026 को हे0का0 जल पुलिस प्रताप गड़िया को कॉलर दीपक भण्डारी द्वारा सूचना दी गई कि एक व्यक्ति गौला बैराज, काठगोदाम में कूद गया है।

यह भी पढ़ें 👉  गौला नदी क्षेत्र में ओवरलोडिंग पर 114 वाहनों के चालान, 15 किए सीज..

सूचना प्राप्त होते ही हे0का0 प्रताप गड़िया व पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों के सहयोग से उक्त व्यक्ति का सफल रेस्क्यू कर उसे पानी से सुरक्षित बाहर निकाला गया।

  पूछताछ में उक्त व्यक्ति ने अपना नाम *मोहन चन्द्र उपाध्याय* पुत्र नरोत्तम उपाध्याय, उम्र लगभग *80 वर्ष,* निवासी गंगाविहार, कुसुमखेड़ा बताया। पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए उनके परिजनों को मोबाइल के माध्यम से सूचना दी गई।

   सूचना पर उनके पुत्र *यत्तीश उपाध्याय (45 वर्ष) एवं ममता उपाध्याय* (37 वर्ष) मौके पर पहुंचे। परिजनों द्वारा बताया गया कि मोहन चन्द्र उपाध्याय *डिप्रेशन* से ग्रसित हैं और उनका उपचार चल रहा है।

   पुलिस द्वारा मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए मोहन चन्द्र उपाध्याय को *सकुशल उनके परिजनों के सुपुर्द* किया गया।

👉 पुलिस की तत्परता एवं स्थानीय सहयोग से एक अनहोनी टली।

To Top