उत्तराखण्ड

युवा नेता दीपेंद्र कोश्यारी ने सीएम धामी को लालकुआं क्षेत्र की इन समस्याओं से कराया रूबरू… देखें वीडियो…

लालकुआं। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके देहरादून स्थित मुख्यमंत्री आवास पर शिष्टाचार भेंट करते हुए लालकुआं विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर उनसे विचार विमर्श किया।
दीपेंद्र कोश्यारी ने लालकुआं विधानसभा विधानसभा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न जटिल एवं जनहित से संबंधित मुद्दों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। मुख्यमंत्री ने सभी विषयों को गंभीरता से सुनते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
दीपेंद्र कोश्यारी ने बताया कि मुख्यमंत्री से बातचीत के दौरान कई सकारात्मक संकेत उनके द्वारा दिए गए हैं। इस सरकार के अंतिम वर्ष कई कल्याणकारी विकास कार्य होंगे। इन सबके चलते लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की बयार आने वाली है।
दीपेंद्र कोश्यारी ने बताया कि सीएम धामी की टीम लगातार विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को आम जनता के बीच पहुंचाने का कार्य कर रही है। ताकि अधिक से अधिक क्षेत्रवासी इनका लाभ उठा सकें।
फोटो परिचय- सीएम धामी को क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराते भाजपा नेता दीपेंद्र कोश्यारी

To Top