उत्तराखण्ड

हल्द्वानी रामपुर रोड में वाहन की टक्कर से युवक ने तोड़ा दम… मोतीनगर का युवक होने की सूचना…

हल्द्वानी। मोटाहल्दू से रामपुर रोड को जाने वाले मार्ग से कुछ आगे हल्द्वानी-रुद्रपुर हाईवे पर बेलबाबा के पास देर शाम पैदल चल रहे 25 वर्षीय युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। राहगीरों की सूचना पर एंबुलेंस से देर रात 12:45 बजे एसटीएच भेजा गया जहां उसकी मौत हो गई।
पहचान न होने के कारण शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका। टीपीनगर चौकी प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि शव के शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। मृतक के मोतीनगर क्षेत्र का होने की जानकारी मिली है। टीम वहां भेजी गई है।

To Top