उत्तराखण्ड

पंतनगर से ड्यूटी कर बिंदुखत्ता घर को लौट रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर… दर्दनाक मौत…

लालकुआं। पंतनगर से देर शाम ड्यूटी कर लौट रहे बिंदुखत्ता निवासी युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक की नगला बाईपास के समीप मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, उक्त घटना से जहां परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वहीं क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गत देर शाम पंतनगर के भीतर कैंटीन में कार्य करने वाले बिंदुखत्ता सुभाष नगर निवासी भुवन जोशी उम्र 42 वर्ष अपनी मोटरसाइकिल से वापस लौट रहे थे, जैसे ही वह नगला बाईपास के समीप पहुंचे थे तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें वह सड़क के किनारे बेसुध होकर गिर गए, और मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई, यह खबर राहगीरो ने पंतनगर पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने युवक के शव को मोर्चरी पहुंचाया तथा आज दोपहर को उनका पोस्टमार्टम तथा चित्र शिलाघाट रानीबाग में अंतिम संस्कार किया गया। मृतक भुवन जोशी अपने पीछे भरा पूरा परिवार जिसमें दो पुत्र और पत्नी को रोता बिलखता छोड़ गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  राजस्व गांव को लेकर संघर्ष समिति के तर्क का विधायक ने किया विरोध, सतपाल महाराज बोले पहले डिफॉरेस्ट, फिर बिन्दुखत्ता बनेगा राजस्व गांव... देखें जबरदस्त वीडियो...
Ad Ad Ad
To Top