
लालकुआं। लालकुआं से नगला की ओर को जा रहे बाइक सवार युवक को सामने से आ रही बस ने जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लालकुआं में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है, चिकित्सा स्टाफ ने उक्त युवक को हायर सेंटर रेफर करने की सलाह दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दोपहर को लगभग 2:30 बजे लालकुआं से लखनऊ को बाइक द्वारा जा रहे शिव कुमार यादव उम्र लगभग 25 वर्ष को घोड़ानाला मोड़ के ठीक बगल में सामने से आ रही बस जिसे नेस्ले कंपनी की बस बताया जा रहा है ने जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे प्रत्यक्षदर्शी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लालकुआं लेकर आए जहां उसका उपचार किया जा रहा है, युवक के साथ आए लोगों ने बताया कि उक्त युवक परीक्षा देने उत्तराखंड आया था, और बाइक द्वारा लखनऊ को वापस लौट रहा था कि बस से उसकी टक्कर हो गई जिसमें उसे गंभीर चोट आई है। युवक अकेला होने के चलते 108 में कोई कॉल नहीं कर पा रहा है जिसके चलते उसे उचित उपचार नहीं मिल पा रहा है।





