उत्तराखण्ड

15 साल ठप्प रहने के बाद आज बिंदुखत्ता में 15 करोड रुपए से विद्युतीकरण कार्य का पुनः हुआ शुभारंभ… देखें वीडियो…

लालकुआं। 2012 से क्षेत्र में विद्युतीकरण का कार्य ठप रहने के बाद आज बिंदुखत्ता क्षेत्र के लिए लगभग 15 करोड रुपए की विद्युत योजनाओं का शुभारंभ कार्य आज विधिवत रूप से क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में मौजूद विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता एसके गुप्ता, उपखंड अधिकारी संजय प्रसाद सहित तमाम भाजपा नेताओं की मौजूदगी में स्थानीय शहीद स्मारक स्थल पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बिंदुखत्ता भाजपा के मंडल अध्यक्ष नवीन पपोला, भाजपा नेता जगदीश पंत, प्रकाश आर्य, सुरेश पांडे, रंजीत रावत, सोनू पांडे, पूरन बिष्ट, चंदर बिष्ट, मनीष बोरा और कुंदन चुफाल सहित संख्या में नेता मौजूद रहे।

To Top