उत्तराखण्ड

1 करोड़ 44 लाख 39 हजार रुपए घोटाले के आरोपी लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के युवक को पुलिस ने दबोचा…

हल्द्वानी करोड़ों रुपए के धोखाधड़ी के मामले में पुलिस प्रशासन द्वारा सख्त रुख अपनाते हुए एक्शन लिया गया है जिसके तहत लाल कुआं विधानसभा क्षेत्र के एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है

करोड़ों की जमीन धोखाधड़ी का वांछित अभियुक्त चोरगलिया पुलिस की गिरफ्त में

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 द्वारा जिले में जालसाजों और धोखाधड़ी करने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे कड़े अभियान के तहत चोरगलिया पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने जमीन के नाम पर करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी करने वाले एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  श्याम के रंग में रंगी लालकुआं की रात, भजनों पर भोर तक झूमते रहे श्रद्धालु,

संक्षिप्त विवरण
वादी श्रीमती कमला देवी (निवासी नवाबी रोड, हल्द्वानी) एवं अन्य द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध जमीन की बिक्री और रजिस्ट्री के नाम पर लगभग 1,44,49,000/- (एक करोड़ चवालीस लाख उनचास हजार) रुपये की धोखाधड़ी करने के संबंध में मुकदमा दर्ज कराया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में हुए हादसे में पिता-पुत्री की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम,

उक्त मामले में थाना चोरगलिया में FIR No. 08/2025, धारा 420/467/468/471 भादवि0 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया, जिसमें अभियुक्त लगातार फरार चल रहा था।

गिरफ्तारी का विवरण
श्री मनोज कुमार कत्याल एसपी हल्द्वानी एवं श्री अमित कुमार सीओ हल्द्वानी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक चोरगलिया श्री हरपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पतारसी-सुरागरसी और मुखबिर की सटीक सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए दिनांक 24.03.2026 की देर सायं को अभियुक्त को धर दबोचा।

यह भी पढ़ें 👉  लंबे समय से चकमा दे रहे बदमाश को नैनीताल पुलिस ने मारी गोली,

अभियुक्त का विवरण:
दीपांशु बेलवाल (उम्र 31 वर्ष) पुत्र स्व०नारायण दत्त बेलवाल, निवासी–सुरन्दरपुर बेलवाल, गौलापार, थाना चोरगलिया, जनपद नैनीताल।

पुलिस टीम(थाना चोरगलिया)
▫️उ.नि. सुनील गोस्वामी
▫️हे.कानि. मलखान सिंह

Ad Ad
To Top