उत्तराखण्ड

लालकुआं में हुए प्रदर्शन की सफलता के बाद अब बिंदुखत्तावासी डीएम नैनीताल से करेंगे यह डिमांड…

लालकुआं । गत दिवस बिंदुखत्ता राजस्व गांव की मांग को लेकर लालकुआं में हुए ऐतिहासिक धरना प्रदर्शन की अपार सफलता के बाद आज पुनः संयुक्त संघर्ष समिति की बैठक आयोजित की गई, सम्पन्न बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि शीघ्र एक शिष्टमंडल वन अधिकार समिति के दावे की लंबित पत्रावली के संबंध में जिलाधिकारी से मिलेगा । इसके साथ ही बीते रोज समिति की सफल जनसभा के लिए नगर उद्योग व्यापार मंडल काररोड, गौला खनन समिति एवं समस्त बिंदुखत्ता क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त किया गया।
बिंदुखत्ता संयुक्त संघर्ष समिति की बैठक समिति के संयोजक सेवानिवृत्त कैप्टन इंद्र सिंह पनेरी की अध्यक्षता में शुरू हुई, जिसमें वक्ताओं ने रैली की कमियों और सफलता दोनों पर विचार विमर्श किया। वक्ताओं ने कहा रैली में कुछ त्रुटियां हुई है, जिनकी भविष्य में पुनरावृत्ति से बचा जाएगां। रैली के सफल संचालन के लिए समिति के कार्यकर्ताओं ने जनसभा व रैली बहुतायत संख्या में मातृ शक्ति की सहभागिता के साथ ही क्षेत्र की आम जनता एवं गौला खनन समिति, नगर उद्योग व्यापार मंडल काररोड के अलावा रैली का सोशल मीडिया में जोर-शोर से प्रचार प्रसार करने वाले सोशल मीडिया प्रभावकों का आभार प्रकट किया गया।
इसके अलावा बीते डेढ़ माह से जिलाधिकारी कार्यालय में लंबित वना अधिकार समिति के दावों की पत्रावली के संदर्भ में एक शिष्टमंडल के जिलाधिकारी नैनीताल से मुलाकात करने पर सहमति व्यक्त की गई, उनसे वन अधिकार अधिनियम 2006 के तहत स्वीकृत पत्रावली पर आवश्यक कार्यवाही हेतु अनुरोध किया जाएगा।
बैठक में समिति के मुख्य संयोजक कैप्टन इंद्र सिंह पनेरी, पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष खिलाफ सिंह दानू, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पुष्कर सिंह दानू, वनाधिकार समिति के अध्यक्ष अर्जुन नाथ गोस्वामी, भुवन जोशी, भरत नेगी, हरीश बिसौती, मोहन कुड़ाई, रमेश कुमार, शंकर राम, बिमला रौथान, पुष्पा आर्य, आनंद सिंह दानू, किशन बघरी, उमेश भट्ट, कैप्टन प्रताप सिंह बिष्ट, कैप्टन हीरा सिंह बिष्ट, भगत सिंह, सूबेदार मेजर नंदन सिंह तुलेड़ा सहित काफी संख्या में समिति के सदस्य मौजूद रहे।
फोटो परिचय- बिंदुखत्ता में समीक्षा बैठक करते संयुक्त संघर्ष समिति के सदस्य

To Top