उत्तराखण्ड

लालकुआं का यह युवक हल्दूचौड़ गौला गेट में कर रहा था शराब तस्करी… पुलिस ने रंगे हाथों दबोचा…

लालकुआं। पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अतिरिक्त पुलिस बल को साथ लेकर भारी अभियान चलाया है जिसमें गौला नदी के विभिन्न गेटों में तलाशी अभियान चलाया, इस दौरान हल्दुचौड़ क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब की तस्करी करते हुए अभियुक्त को किया गिरफ्तार

ड्रग–फ्री देवभूमि मिशन को सार्थकता प्रदान करने के उद्देश्य से जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 एस0एस0पी0 नैनीताल द्वारा सभी अधीनस्थों को वृहद स्तर पर चैकिंग अभियान चलाये जाने तथा तस्करों की गिरफ्तारी करने के सख्त दिशा-निर्देश दिये गये हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं की नई पहचान: सांसद अजय भट्ट ने भव्य प्रवेश द्वार और तिरंगा लाइटों का किया लोकार्पण

जिस क्रम में श्री मनोज कुमार कत्याल पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी व श्री अमित कुमार सीओ हल्द्वानी/लालकुआं के पर्यवेक्षण तथा श्री बृजमोहन सिंह राणा प्रभारी निरीक्षक लालकुआं के नेतृत्व में नशे के सौदागरों को गिरफ्तार करने व नशे की प्रवृति पर रोकथाम लगाने हेतु दिये गये निर्देश के क्रम में पुलिस टीम द्वारा लालकुआं क्षेत्र में चेकिंग के दौरान अभियुक्त इरफान खान पुत्र चांद मियां निवासी वार्ड नंबर–1, नई बस्ती लालकुआं को गोला गेट हल्दुचौड़ लालकुआँ से एक प्लास्टिक के कट्टे में 95 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली लालकुआं पर आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता राजस्व गांव को लेकर भाजपा के पूर्व मण्डल अध्यक्ष द्वारा विधायक की मिमिक्री करना बना चर्चा का विषय… देखें वीडियो,

गिरफ्तारी टीम
▫️उप निरीक्षक शंकर नयाल
▫️का0 गुरमेज सिंह
▫️का0 कुबेर राणा

मीडिया सैल
नैनीताल पुलिस।

Ad Ad
To Top