हल्द्वानी। शहर के एक प्रतिष्ठित होटल में भारतीय सैनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से जहां परिवार में कोहराम मच गया है, वही उक्त फौजी की यूनिट में हड़कंप मचा हुआ है
पिथौरागढ़ निवासी आर्मी के सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) में तैनात 45 वर्षीय भीम सिंह की दो दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में होटल में मौत हो गई थी। स्वजन के नहीं पहुंचने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रख दिया था। जिसके बाद शनिवार को मृतक भीम सिंह के परिवार वाले पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। पुलिस के अनुसार, पिथौरागढ़ जौलजीबी निवासी भीम सिंह आर्मी ग्रीफ में बीआरओ हैं। वह पिथौरागढ़ से चंडीगढ़ जाने के लिए निकले थे। जिसपर 12 फरवरी को वह रोडवेज के समीप एक निजी होटल में पहुंचे। जहां उन्होंने रात में खाना खाया, लेकिन सुबह नहीं उठे। होटल का दरवाजा तोड़ने के बाद पुलिस को भीम सिंह बेड में ही मृत अवस्था में पड़े मिले। सीओ सिटी अमित कुमार ने बताया स्वजन शव को पिथौरागढ़ लेकर चले गए हैं।





