उत्तराखण्ड

नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती हल्द्वानी निवासी युवक की संदिग्ध हालात में मौत से मचा हड़कंप…

हल्द्वानी। नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती हल्द्वानी निवासी युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने केंद्र संचालक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। आरोप है कि केंद्र के कर्मचारी शव को एसटीएच में लावारिस छोड़कर भाग निकले।

राजेंद्र नगर हल्द्वानी निवासी 46 वर्षीय रमेश गुप्ता राजपुरा बस स्टॉप पर मुंशी का कार्य करते थे। उन्हें रुद्रपुर की डॉक्टर कॉलोनी स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया था। मृतक के बेटे आदित्य गुप्ता ने बताया, रविवार सुबह केंद्र में उनके पिता को दौरा पड़ा। वे माथे के बल जमीन पर गिर गए। केंद्र संचालकों ने उनके माथे पर टांके लगवा दिए, जिससे संक्रमण फैल गया जिससे उनकी स्थिति और बिगड़ गई। आरोप है कि जब हालत नाजुक हुई, तो केंद्र संचालक उन्हें एसटीएच लेकर पहुंचे, पर रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। कर्मचारी शव को अस्पताल में छोड़कर रफूचक्कर हो गए। कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिजनों की ओर से कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में सरकारी स्कूल की महिला टीचर ने प्रधान पति पर लगाया छेड़छाड़ का सनसनीखेज आरोप…

Ad Ad Ad
To Top