
लालकुआं। बिंदुखत्ता राजस्व गांव संघर्ष समिति द्वारा कल लालकुआं तहसील में आयोजित धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में भारी संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता की संभावनाओं को देखते हुए विभिन्न विभागों ने शिकंजा कस दिया है, जिसके तहत बुधवार को तमाम गौला निकासी गेट खोलने का वन विकास निगम द्वारा निर्णय लिया गया है, वही बिंदुखत्ता क्षेत्र के निजी स्कूलों द्वारा कल अपने विद्यालय बन्द रखने के निर्णय के बाद खंड शिक्षा अधिकारी हल्द्वानी द्वारा आदेश जारी करते हुए कल 18 फरवरी को क्षेत्र के तमाम स्कूलों को खोलने के सख्त निर्देश दिए हैं, साथ ही यह भी कहा है कि कल बिंदुखत्ता क्षेत्र में मुख्य शिक्षा अधिकारी भ्रमण में रहेंगे। शिक्षा विभाग के आदेश के बाद अब तक जो विद्यालय प्रबंधन स्कूल बंद करने की घोषणा कर चुका था वह अब स्कूल खोलने के मैसेज बच्चों को भेज रहे हैं।
महत्वपूर्ण सूचना/शंका समाधान
◆लालकुआं एवं बिंदुखत्ता क्षेत्र के समस्त सरकारी और मान्यता प्राप्त विद्यालयों को अवगत कराया जाता है कि-
◆ विभिन्न माध्यमों से जानकारी प्राप्त हो रही है कि कल 18 फरवरी,2026 को उक्त क्षेत्र के विद्यालय बंद किये जा रहे हैं|
◆उक्त क्षेत्र के सभी प्रकार के विद्यालयों के संस्था अध्यक्ष अवगत होवें कि कल 18 फरवरी 2026 को (सरकारी/मान्यता प्राप्त/निजी) में किसी भी प्रकार का कोई अवकाश नहीं है|
◆ रोज की भाँति नियमित रूप से विद्यालय कल दिनाँक 18 फरवरी,26 को भी खुले रहेंगे|
◆ साथ ही कल जनपद के मुख्य शिक्षा अधिकारी महोदय का भ्रमण कार्यक्रम भी है|
अतः सभी प्रकार के(सरकारी/मान्यता/निजी) विद्यालय निर्धारित समयावधि में खुलेंगे एवं निर्धारित समय में ही बंद होंगे|
◆ कोई भी विद्यालय बंद पाए जाने की स्थिति में संबंधित संस्था अध्यक्ष व्यक्तिगत रूप से उत्तरदाई रहेंगे|
आज्ञा से-
खंड शिक्षा अधिकारी
हल्द्वानी (नैनीताल)





