लालकुआं। होली महापर्व के मौके पर उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल ने घर आए होल्यारों के साथ जमकर होली खेली, और झूमते नजर आए, लालकुआं क्षेत्र में अपने कार्यकाल के दौरान किए गए विकास कार्यों को लेकर सदैव याद किए जाने वाले पूर्व मंत्री दुर्गापाल के घर आज भी लोगों का तांता इसी प्रकार लगा रहता है, वह भी अपने समर्थकों पर पूरा स्नेह रखते हैं। आज के होली कार्यक्रम में उन्होंने जमकर होली मनाई।





