लालकुआं। निकटवर्ती क्षेत्र हल्दूचौड़ के गंगापुर कबड़वाल निवासी व्यवसाई ललित धपोला के पुत्र अनुभव धपोला उम्र 23 वर्ष जो कि बेंगलुरु में किसी कंपनी में सेवारत था का संदिग्ध परिस्थितियों में निधन हो गया, मृतक युवक के पिता का कहना है कि हृदय गति रुकने से उसका निधन हो गया, उसका शव बेंगलुरु से आज उनके घर लाया गया, जिसके बाद चित्रशिला घाट में अंतिम संस्कार किया गया है। मृतक अभिनव ललित धपोला का छोटा पुत्र है, उसकी मौत से जहां परिवार में कोहराम मच गया है, वहीं क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है, तथा युवक की मौत की खबर से पूरे गांव में होली पर्व पूरी तरह फीका पड़ गया।





