उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में 60 लाख से अधिक का नशा पहाड़ को ले जाती महिला को पुलिस ने दबोचा… देखें वीडियो…

हल्द्वानी। भारी मात्रा में नशे की खेप पहाड़ को भेजने की साजिश का खुलासा करते हुए एसओजी और हल्द्वानी पुलिस को मिली बड़ी सफलता हाथ लगी है, 60 लाख से अधिक कीमत की 203 ग्राम स्मैक के साथ महिला तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

एसएसपी नैनीताल ने पुलिस टीम को किया पुरुस्कृत

माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन” को साकार करने हेतु एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टीसी द्वारा जनपद में लगातार प्रभावी कार्यवाही कराई जा रही है। युवाओं को नशे के मकड़जाल से बचाने के उद्देश्य से जनपद में सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए ड्रग्स माफियाओं पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है तथा सभी थाना प्रभारियों व एसओजी टीम को लगातार कड़ी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है।

 इसी क्रम में *पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी श्री मनोज कुमार कत्याल* एवं *क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी श्री अमित कुमार* के पर्यवेक्षण में तथा *प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी व प्रभारी एसओजी* के नेतृत्व में दिनांक *25.03.2026* को थाना पुलिस व एसओजी टीम द्वारा संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया।

  चेकिंग के दौरान *बेलबाबा के निकट एक महिला संदिग्ध  प्रतीत होने पर पूछताछ व तलाशी* किये जाने पर महिला के *कब्जे से 203 ग्राम स्मैक बरामद* हुई।

उक्त अभियुक्ता को गिरफ्तार कर कोतवाली हल्द्वानी में धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  यूपी और उत्तराखंड के लिए सिर दर्द बने दो बदमाशों को एसटीएफ ने दो पिस्टल व कई अत्याधुनिक हथियारों के साथ दबोचा...

गिरफ्तार अभियुक्ता-*

कनिका पत्नी विजय
निवासी: शिवनगर ट्रांजिट कैम्प, जिला ऊधम सिंह नगर
उम्र: 40 वर्ष

अभियुक्ता के आपराधिक इतिहास की जानकारी प्राप्त की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं निवासी युवक की सड़क दुर्घटना में हुई दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम,

बरामदगी

203 ग्राम अवैध स्मैक
कीमत- लगभग 60,90,000 रुपये

एसएसपी नैनीताल ने टीम के उत्साह वर्धन हेतु 2500/ रुपए के इनाम से पुरस्कृत किया है।

गिरफ्तारी टीम

  • उ0नि0 मनोज कुमार TP नगर चौकी प्रभारी
  • हे0कानि0 पुष्पा देवी
  • कानि0 अनिल टम्टा
  • कानि0 तारा सिंह
  • हे0कानि0 कुन्दन कठायत (एसओजी)
  • कानि0 भूपेन्द्र ज्येष्ठा (एसओजी) SSP NAINITAL का सख्त संदेश

स्पष्ट संदेश है कि जनपद में नशे का कारोबार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

साथ ही ड्रग्स तस्करों की अवैध संपत्ति के विरुद्ध जब्तीकरण (Attachment) की कार्यवाही भी लगातार की जा रही है, जिससे नशे के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त किया जा सके।

To Top