
लालकुआं। नगर में निवास करने वाले लगभग 25 वर्षीय युवक की किच्छा के समीप सड़क दुर्घटना में मौत होने से जहां परिवार में कोहराम मच गया है वहीं पूरी कॉलोनी में शोक की लहर व्याप्त हो गई है।
लालकुआं के खड्डी मोहल्ला निवासी युवक की अज्ञात वाहन की चपेट में आकर दर्दनाक मौत, किच्छा कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत रूद्रपुर रोड़ पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर हुई मौत,पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा।
लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत खड्डी मोहल्ला सुभाष नगर वार्ड नम्बर पांच निवासी युवक रिजवान खान की किच्छा में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर हुई मौत, किच्छा रूद्रपुर रोड़ पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर हुई मौत,
मृतक युवक के परिवारजनों को किच्छा पुलिस ने दी सूचना, सूचना पाकर परिवार में मचा कोहराम, किच्छा पुलिस मामले की जांच में जुटी।





