उत्तराखण्ड

महाआरती के दौरान ‘देवी अवतार’ से गूंजा महालक्ष्मी मंदिर, श्रद्धालु रह गए स्तब्ध… देखें वीडियो…

लालकुआं। बेरीपड़ाव स्थित अष्टादश भुजा महालक्ष्मी मंदिर में नवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित महाआरती के दौरान एक अद्भुत और रोमांचक घटना देखने को मिली। देर शाम जब मंदिर में “जय अंबे गौरी” की आरती का गायन मंदिर के प्रधान पुजारी आचार्य कमल द्विवेदी, पंडित अंजनी तिवारी और पंडित गणेश जोशी द्वारा किया जा रहा था, तभी वहां उपस्थित सैकड़ों श्रद्धालुओं के बीच बैठी एक युवती में अचानक देवी का अवतार होने का दृश्य सामने आया।
युवती ने अचानक तेज चीख के साथ अपनी सुध-बुध खो दी और खुले बालों के साथ नृत्य करने लगी। उसकी आवाज और भाव-भंगिमाओं को देखकर मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालु कुछ क्षणों के लिए स्तब्ध रह गए। यह दृश्य काफी देर तक चलता रहा, जिससे पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय और श्रद्धा से परिपूर्ण माहौल बन गया।
बाद में पुजारियों द्वारा युवती पर गंगाजल का छिड़काव किया गया, जिसके बाद वह धीरे-धीरे शांत हो गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने इसे देवी का साक्षात रूप मानते हुए हाथ जोड़कर श्रद्धा और भक्ति के साथ अभिवादन किया।
महाआरती के इस अलौकिक अनुभव ने वहां मौजूद सभी लोगों के मन में गहरी आस्था और श्रद्धा का संचार कर दिया।

To Top