उत्तराखण्ड

होली को लेकर सुरक्षा व्यवस्था में जुटे नैनीताल पुलिस के सिपाही की कोतवाली परिसर में गिरने से मौत… शोक में डूबा पुलिस परिवार…

नैनीताल। भवाली कोतवाली में तैनात सिपाही संजय कुमार की देर रात ड्यूटी के दौरान कोतवाली परिसर में गिरने से मौत हो गई। हादसे के बाद कोतवाली में शोक की लहर व्याप्त हो गई। सुबह मृतक का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराया गया। वहीं मृतक के पार्थिव शरीर पर
एसएसपी मंजुनाथ टीसी समेत अन्य पुलिस कर्मियों ने पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। देर रात कोतवाली भवाली में तैनात संजय कुमार (46) पुत्र किशन लाल निवासी आदर्श नगर सुल्तानपुर, बाजपुर भवाली कोतवाली के समीप अचानक फिसलकर गिर गए, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट लगी थी।

To Top