लालकुआं। यहां गौला रोड में स्थित रेलवे क्रॉसिंग के रात 8:30 से 9:30 बजे 1 घंटे तक बंद रहने के चलते क्रॉसिंग के दोनों तरफ फंसे लोगों ने हंगामा कर दिया, बवाल करते लोगों को देखते हुए रेलवे क्रॉसिंग पर आरपीएफ के जवानों को तैनात कर दिया गया, इस दौरान आरपीएफ के जवान लोगों से धैर्य रखने का आवाहन करते रहे, जब वह नहीं माने तो सुरक्षा बल के जवानों ने उनके वीडियो बनाने शुरू कर दिए। 1 घंटे बाद जब रेलवे क्रॉसिंग खुला तो लोगों ने राहत की सांस ली। इस दौरान जब स्टेशन अधीक्षक पुष्कर सिंह से बातचीत की गई तो उनका कहना था कि पिट लाइन में गई गाड़ी में तकनीकी दिक्कत आ जाने के चलते कुछ देर ट्रेन वही खड़ी रह गई थी इस कारण क्रॉसिंग कुछ समय अधिक बंद रह गया।





