लालकुआं। पहली बार इतनी अधिक संख्या में लालकुआं शहर में पहुंचे हजारों बिंदुखत्तावासियों को देखकर लालकुआं के लोग हतप्रभ रह गए।
बिंदुखत्ता राजस्व गांव के संघर्ष को लेकर आज आयोजित विशाल प्रदर्शन ने बिंदुखत्ता के संघर्ष को नया मुकाम दिया है, हजारों की संख्या में आए प्रदर्शनकारियों ने एक राय होकर नगर में जो प्रदर्शन किया उसने तमाम राजनीतिक दलों के साथ-साथ पूरे प्रदेश को हिला कर रख दिया, इतनी जबरदस्त ग्रामीणों की उपस्थिति देखकर देहरादून से दिल्ली तक इन ग्रामीणों की आज आवाज पहुंची है, साथ ही बिंदुखत्ता के लोगों ने आज खुलेआम चेतावनी दी है कि यदि उनकी सुनवाई नहीं हुई तो अब ग्रामीण आर पार की लड़ाई शुरू करेंगे।





