हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. का गुण्डागर्दी करने वालों पर एक्शन — कालाढूंगी क्षेत्र में लड़ाई-झगड़ा व फायरिंग करने वाले आरोपी गिरफ्तार
02 अवैध पिस्टल, 01 तमंचा व 05 जिन्दा कारतूस बरामद, SSP NAINITAL ने पुलिस टीम को किया पुरस्कृत
दिनांक 14.02.2026 की रात्रि में चौकी बेलपड़ाव पर डायल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि हल्द्वानी रोड पर बैलपोखरा गांव जाने वाले तिराहे के पास कुछ व्यक्तियों के बीच आपसी झगड़ा हुआ तथा फायरिंग की घटना हुई है।
सूचना पर क्षेत्राधिकारी रामनगर, प्रभारी निरीक्षक कालाढूंगी व पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुँचे, किन्तु घटनास्थल के आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं मिला।
पुलिस द्वारा *घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण* करते हुए वीडियोग्राफी की गई तथा *मौके से खोखे* बरामद किए गए।
उक्त घटना के संबंध में दिनांक *16.02.2026* को वादिनी *बलजीत कौर पत्नी लवप्रीत सिंह*, निवासी ग्राम बच्चीनगर, थाना कालाढूंगी, जनपद नैनीताल द्वारा नामजद आरोपियों—
- रंजीत सिंह पुत्र दर्शन सिंह निवासी बैलपोखरा
- मनदीप सिंह उर्फ मंगा पुत्र मलकीत सिंह निवासी उदयपुरी
- गुरप्रीत सिंह उर्फ गोप्पी पुत्र निर्मल सिंह निवासी बढपुरा, थाना स्वार, जनपद रामपुर
तथा एक अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध तहरीर दी गई। तहरीर के आधार पर कोतवाली कालाढूंगी में FIR No. 17/2026 धारा 109(1)/126(1)/352/351(3) BNS पंजीकृत की गई। विवेचना वरिष्ठ उ0नि0 पंकज जोशी को सौंपी गई।
पुलिस कार्यवाहीः
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. द्वारा घटना का तत्काल संज्ञान लेते हुए नामजद अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए।
उक्त आदेश के अनुपालन में *एसपी हल्द्वानी श्री मनोज कुमार कत्याल* एवं *क्षेत्राधिकारी रामनगर श्री सुमित पाण्डे* के पर्यवेक्षण में *प्रभारी निरीक्षक कालाढूंगी श्री अरुण कुमार सैनी* द्वारा टीम गठित कर अभियुक्तों की तलाश शुरू की गई।
सुरागरसी पतारसी एवं अन्य माध्यम से सूचना पर दिनांक *20.02.2026* को *गडप्पू बैरियर* के पास से अभियुक्त—
गुरप्रीत सिंह, रंजीत सिंह एवं मनदीप सिंह उर्फ मंगा को गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध असलहे व कारतूस बरामद हुए।
पूछताछ में खुलासा-
पूछताछ में ज्ञात हुआ कि वादिनी के पति लवप्रीत के मित्र हरभजन की रंजीत सिंह से पुरानी रंजिश थी। घटना की रात हरभजन ने आरोपी को घटनास्थल पर बुलाया। आरोपी अपने साथियों के साथ वहाँ पहुँचा और गाली-गलौज व मारपीट की। इसी दौरान आरोपियों द्वारा फायरिंग की गई।
अभियुक्तगण के विरुद्ध *FIR No. 18/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट* भी पंजीकृत की गई है। साथ ही इनके विरुद्ध मा० न्यायालय से गैर-जमानती वारंट जारी हुए हैं।
गिरफ्तार अभियुक्तः-
- गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी उम्र 33 वर्ष पुत्र निर्मल सिंह, निवासी ग्राम शेखपुरा थाना स्वार, रामपुर उ0प्र0
- रंजीत सिंह उम्र 31 वर्ष पुत्र दर्शन सिंह, निवासी बैलपोखरा कालाढूंगी
- मनदीप सिंह उर्फ मंगा पुत्र मलकीत सिंह निवासी ग्राम उदयपुर (महादेव), बैलपड़ाव
नोट:- अभियुक्त रंजीत सिंह के विरुद्ध पूर्व में भी मुकदमा 99/25 धारा- 115(2)/351/352 BNS पंजीकृत है।
बरामदगीः
- गुरप्रीत सिंह से 01 देशी पिस्टल व 02 जिंदा कारतूस
- रंजीत सिंह से 01 देशी पिस्टल मय 02 जिंदा कारतूस
- मनदीप सिंह से एक .22 बोर तमंचा मय 01 जिंदा कारतूस
- इसके अतिरिक्त घटनास्थल से बरामद 11 अदद खोखे 32 बोर और 02 अदद खोखे .22 बोर
एसएसपी नैनीताल ने पुलिस टीम को उत्साहवर्धन हेतु 1,500 रुपए के पुरस्कार से किया पुरस्कृत
गिरफ्तारी टीमः-
- प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सैनी
- वरिष्ठ उ0नि0 पंकज जोशी
- वरिष्ठ उ0नि0 दीपक बिष्ट
- उ0नि0 राजवीर सिह
- उ0नि0 राजेश जोशी SOG प्रभारी
- उ0नि0 देवेन्द्र राणा
- कानि0 अखिलेश तिवारी
- कानि0 स्वरुप सिंह
- कानि0 उमेश राम
- कानि0 मिथुन कुमार
- कानि0 संजय दोसाद
- कानि0 प्रीतम सिह
- कानि0 अमनदीप सिंह





