उत्तराखण्ड

लालकुआं में बेटी से मिलने उसके ससुराल पहुंची मां पर समधी ने किया जानलेवा हमला……… फ्रैक्चर……. देखें वीडियो……


.

लालकुआं। नगर में अपनी बेटी के घर आई मां पर बेटी के ससुर ने लोहे की सरिया से जानलेवा हमला करते हुए बुरी तरह जख्मी कर दिया, जिसमें उसका अंगूठा टूट गया है, गंभीर हालत में कोतवाली पहुंची वृद्धा एवं उसकी बेटी को दिलासा दिलाते हुए पुलिस ने उन्हें अस्पताल भेजा, तथा आरोपी को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां बंगाली कॉलोनी क्षेत्र में निवास करने वाली सुनीता मंडल के घर उसकी मां पुष्पा मंडल उम्र 50 वर्ष आई थी, इसी दौरान सुनीता मंडल के ससुर अमूल्य मंडल ने सरिया से पुष्पा मंडल पर जानलेवा हमला कर दिया, जिसके चलते पुष्पा बुरी तरह जख्मी हो गई, पुष्पा के हाथ के अंगूठे में सरिया लगी है, जिससे उसका अंगूठा पूरी तरह फ्रैक्चर हो गया है, गंभीर हालत में कोतवाली पहुंचे पीड़ित मां बेटी को कोतवाली पुलिस ने दिलासा दिलाते हुए जहां उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया, वहीं आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन भी दिया। सुनीता मंडल ने बताया कि उसका ससुर अत्यंत निर्दयी एवं क्रूर है, तथा उसके साथ मारपीट करता रहता है। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कोतवाली पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है।

To Top