उत्तराखण्ड

लालकुआं व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने ग्रहण की कांग्रेस की सदस्यता…

लालकुआं। जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं, तमाम राजनीतिक दलों में सक्रियता एवं चुनावी जोड़-तोड़ की राजनीति शुरू हो गई है, इसी के तहत नगर कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश चौधरी को कांग्रेस पार्टी का पटका पहनाकर उन्हें कांग्रेस की सदस्यता दिलाई, इस मौके पर वरिष्ठ व्यापारी नेता नरेश चौधरी ने कहा कि वह कांग्रेस पार्टी के प्रचार प्रसार के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाएंगे, तथा आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को विजई बनाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे।

To Top