लालकुआं। बिंदुखत्ता निवासी वरिष्ठ महिला नेत्री को महत्वपूर्ण दायित्व प्रदान किया गया है, साथ ही उनसे अपेक्षा की गई है कि वह उक्त दायित्व का निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगी।
महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष खष्टी बिष्ट द्वारा जारी मनोनयन पत्र में बिंदुखत्ता निवासी वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री उर्मिला धामी को कांग्रेस का जिला सचिव मनोनीत करते हुए कहा है कि कांग्रेस पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा एवं संगठनात्मक अनुभव को देखते हुए उनको यह अवगत कराते हुए अपार हर्ष की अनुभूति हो रही है, कि महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्षा श्रीमती ज्योती रौतेला की संस्तुति पर उन्हें जिला सचिव के पद पर नियुक्त किया जाता है।
साथ ही उनसे आशा है कि वह पार्टी द्वारा सौपे गये दायित्वो का निष्ठापूर्वक निवार्हन करते हुवे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे, सोनिया गांधी, एवं राहुल गांधी की भावनाओं तथा कांग्रेस की गौरवशाली परम्पराओं के अनुरूप पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करने में अपना पूर्ण सहयोग करेंगी।





