उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में दर्जी पर युवती के अपहरण का आरोप… पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की शुरू…

हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र की अमरावती कॉलोनी से युवती लापता हो गई। परिजनों ने कॉलोनी के एक दर्जी पर अपहरण का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी तो दर्जी को ढूंढने की कोशिश हुई। विभिन्न संगठनों के दबाव पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।
लेकिन पुलिस 19 वर्षीय युवती को अब तक तलाश नहीं कर पाई है।
क्षेत्र के जीजीआईसी में अध्ययनरत 19 वर्षीय युवती 26 फरवरी को स्कूल गई थी लेकिन शाम तक घर नहीं लौटी। युवती के पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी मोहल्ले में दुकान चलाने वाले दर्जी रहमत के यहां सिलाई सीखने जाती थी।
पुलिस की जांच में सामने आया है कि रहमत पीलीभीत का रहने वाला है लेकिन उसकी पूरी जानकारी नहीं है। सत्यापन न कराने की बात सामने आ रही है। जहां उसने दर्जी की दुकान खोली वहां अब ब्यूटी पार्लर खुल गया है। पुलिस दुकान मालिक से भी पूछताछ कर रही है।
पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़ित पिता ने कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस की ओर से अज्ञात के खिलाफ एफआईआर लिखी गई है।
जांच में पता चला है कि
रहमत भी 26 फरवरी के बाद नहीं दिखाई दिया है। पिता ने रहमत (उम्र 40 से 45 वर्ष) पर बेटी के अपहरण का आरोप लगाया है।
अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार कत्याल के अनुसार घटना जानकारी मिलते ही तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर की गई। आरोपी रहमत की तलाश में पुलिस टीमें जुट गई हैं। जल्द ही युवती की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।

To Top