उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में ढाई साल के बच्चे को सांप ने काटा………. परिजन बच्चे के साथ-साथ काटने वाले सांप को भी पकड़ कर सुशीला तिवारी चिकित्सालय ले आए………. मचा हड़कंप………..

हल्द्वानी। शहर में एक घर के आगे सांप ने ढाई साल के बच्चे को डस लिया, इसके बाद परिजन उक्त पीड़ित ढाई साल के बच्चे को लेकर डॉक्टर सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी पहुंचे। साथ ही उस सांप को भी पकड़कर ले आए, जिसने बच्चे को काटा था।

यह भी पढ़ें 👉  नाबालिक से दुराचार के मामले में लालकुआं के देवेंद्र बिष्ट उर्फ देबू को 20 साल की सजा,

राजकीय मेडिकल कालेज में मेडिसिन विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डा. परमजीत सिंह ने बताया कि दोपहर में देवलचौड़ रामपुर रोड से ढाई साल के बच्चा इमरजेंसी में पहुंचा। उसे सांप ने डंक मारा था।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम स्थापना दिवस पर लालकुआं बना भक्ति का धाम, 2100 दीपों की अलौकिक आभा में नहाया मां अवंतिका कुंज देवी मंदिर

मरीज का इलाज शुरू कर दिया गया है। उसकी हालत स्थिर है। स्वजन जिस सांप को पकड़कर लाए थे। वह बैंडेड कुर्की प्रजाति का है। यह सांप विषैला नहीं होता है। सांप को वन विभाग को सौंप दिया गया। डा. सिंह ने बताया कि सांप के काटने के मामले लगातार आ रहे हैं। लोगों को अपने घर के आसपास उग रही झाड़ियों को समय-समय पर काटते रहना चाहिए ताकि सांप-कीड़े वहां अपना अड्डा न बना सकें।

To Top