अंतरराष्ट्रीय

कैंब्रिज और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की शिक्षा पद्धति से जल्द जुड़ेंगे उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश समेत भारत के 15 राज्य….. ………… उत्तराखंड का यह लाल बना रहा इन राज्यों और देशों के बीच सामंजस्य………………

नई दिल्ली। कैंब्रिज एजुकेशन लैब के सीईओ सुयश भट्ट ने कहा कि हम कैंब्रिज और अ़ॉक्सफोर्ड जैसी प्रसिद्ध यूनिर्वसिटीज के उत्पाद और सेवाओं को लेकर भारत में आना चाहते हैं। हम इन विश्वविद्यालयों के साथ वर्षों से काम कर रहे हैं।
विदेश की प्रमुख यूनिर्वसिटीज ऑक्सफोर्ड और कैंब्रिज की शिक्षा अब भारत में भी मिलने वाली है। इसके लिए अब तक 15 राज्यों से बात हो रही है। शुरुआती चरण में उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के साथ बात जारी है।
कैंब्रिज एजुकेशन लैब के सीईओ सुयश भट्ट ने कहा कि हम कैंब्रिज और अ़ॉक्सफोर्ड जैसी प्रसिद्ध यूनिर्वसिटीज के उत्पाद और सेवाओं को लेकर भारत में आना चाहते हैं। हम इन विश्वविद्यालयों के साथ वर्षों से काम कर रहे हैं। हमने इस साल भारत के 25-30 स्कूलों को इन विश्वविद्यालयों में आमंत्रित किया था। जबकि 30 स्कूल ऑनलाइन जुड़े थे। इनके मालिकों ने वहां की शिक्षा व्यवस्था देखी और वे इस व्यवस्था को यहां पर लेकर आने वाले हैं। कैंब्रिज एजुकेशन लैब की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत की नेशनल एजुकेशन पॉलिसी में काफी सारे बदलावों की जरूरत है। इस संबंध में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को भी प्रस्ताव भेजे गए हैं। भट्ट ने कहा, हमने वहां के प्रोफेसरों व भारतीय टीचरों के साथ कई ट्रेनिंग प्रोग्राम किए हैं। हमारी 12वीं तक के छात्रों को शिक्षा देने की योजना है।
विदित रहे की सुयश भट्ट के पिता एमपी भट्ट लखनऊ के प्रसिद्ध बिजनेसमैन एवं मां पुष्पा भट्ट शिक्षाविद के रूप में प्रख्यात हैं, जो कि मूल रूप से उत्तराखंड के टिहरी जिले के निवासी हैं, साथ ही इनका नैनीताल जनपद के गौलापार क्षेत्र में भी आवास है। सुयश भट्ट ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक औऱ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर कैंब्रिज यूनिवर्सिटी की शिक्षा पद्धति से दोनों राज्यों को जोड़ने के संबंध में वार्ता की, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।

To Top