उत्तराखण्ड

लालकुआं के व्यापारी का आकस्मिक निधन होने से क्षेत्र में शोक की लहर…

लालकुआं। लालकुआं नगर के लिए आज एक दुःखद खबर सामने आई है, यहां के व्यापारी का आकस्मिक निधन होने से जहां परिवार में कोहराम मच गया है, वहीं क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। यहां वार्ड नंबर 2 गांधीनगर निवासी वरिष्ठ व्यापारी अनिल कुमार शर्मा का आकस्मिक निधन होने से जहां क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त हो गई, वहीं परिवार में कोहराम मच गया है।
यहां वार्ड नंबर दो निवासी एवं नगर के वरिष्ठ व्यापारी 45 वर्षीय अनिल कुमार शर्मा पिछले लंबे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे, आज प्रातः उन्होंने अंतिम सांस ली। वह अपने पीछे पत्नी आरती शर्मा एवं दो पुत्रियां और एक पुत्र छोड़ गए हैं। आज दोपहर बाद उनकी अंतिम यात्रा निकाल कर नगर के मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया जा रहा है।

To Top