लालकुआं। यहां बरेली रोड हाईवे पर नगला बाईपास के सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
बिंदुखत्ता तिवारीनगर निवासी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं व्यापारी देवी दत्त पांडे के युवा पुत्र भुवन पांडे और शास्त्रीनगर निवासी तथा क्षेत्र के वरिष्ठ युवा कांग्रेसी नेता हरीश देवराड़ी बुलेट बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान नगला बाईपास में उनकी बाइक एक कार की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद कार चालक घायलों को हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल ले गया। चिकित्सकों ने हरीश देवराड़ी की हालत चिंताजनक देखते हुए उन्हें एम्स ऋषिकेश रेफर किया, परंतु उसके बाद उन्हें ज्योलीग्रांट अस्पताल भेजा गया है। इधर भुवन पांडे का उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि भुवन के पैर में कई जगह फ्रैक्चर हैं।





