लालकुआं। हल्दूचौड़ स्थित होली मिलन समारोह से वापस लालकुआं को लौट रहे नगर के प्रमुख रेस्टोरेंट व्यवसाई को यहां आईओसी डिपो के सामने हाईवे में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सौभाग्य से इस दौरान हाईवे से गुजर रहे मां अवंतिका कुंज देवी मंदिर के प्रधान पुजारी पंडित चंद्रशेखर जोशी और पत्रकार राजेंद्र पन्त रमाकांत ने सड़क के बीचो-बीच उन्हें पड़ा हुआ देखा तो तत्काल उन्हें उठाकर लालकुआं के एक निजी चिकित्सालय में पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया गया, उनके सिर, चेहरे एवं हाथ पांव में गंभीर चोट आई है, नगर के वार्ड नंबर एक तहसील कार्यालय के मुख्य द्वार पर निवास करने वाले प्रमुख रेस्टोरेंट व्यवसाई ललित भट्ट उम्र 50 वर्ष के अचानक दुर्घटना में घायल होने की सूचना के बाद क्षेत्र वासियों ने जल्द उनके स्वस्थ होने की कामना की है। बीती शाम वह हल्दूचौड़ में स्थित होली मिलन समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे कि अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।





