उत्तराखण्ड

काठगोदाम स्टेशन के पास युवक-युवती को गंभीर रूप से किया घायल… पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार…

हल्द्वानी। काठगोदाम रेलवे स्टेशन के पास युवक-युवती पर कुछ युवाओं ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। इससे युवक – युवती घायल हो गए। गंभीर हालत में युवक को बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। हमलावरों में एक लड़की का नाम भी सामने आ रहा है। हालांकि, पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। वार्ड नंबर 13 कुष्ठ आश्रम के पास राजपुरा निवासी बच्ची देवी ने पुलिस को बताया कि शाम पांच बजे उनका 18 वर्षीय बेटा आनंदपुरी फेज दो मुखानी, निवासी महिला मित्र को लेने काठगोदाम गया था। आरोप है कि दोनों रेलवे स्टेशन के पास एक कैफे के सामने थे। इस दौरान उनके दोस्तों ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। एक के बाद एक हमले में युवक को लहूलुहान कर दिया। उसकी महिला दोस्त पर भी हमला किया गया, जिससे वह भी बेहोश हो गई। आरोपी कार, ऑटो और बाइक पर सवार होकर आए थे। आरोपी घटना को अंजाम देकर फरार हो पाते, इससे पहले ही दो आरोपियों को लोगों ने पकड़ लिया। आरोपियों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। घायल युवक को गंभीर अवस्था में बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक के पेट पर दो वार किए गए हैं। काठगोदाम कोतवाली के प्रभारी विमल मिश्रा ने बताया कि जांच में मामला पुराना विवाद से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक पूछताछ में हमला करने वाले एवं घायल युवक पहले दोस्त रहे हैं।
इधर एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में काठगोदाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, धारदार चाकू से जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार
एसएसपी नैनीताल डॉ० मंजूनाथ टी०सी० के निर्देशन में काठगोदाम थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक युवक पर जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपियों को घटना के कुछ ही घंटों के भीतर दबोच लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू भी बरामद कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क हादसे में उत्तराखंड की प्रसिद्ध लोकगायिका की दर्दनाक मौत, सीएम धामी ने जताया शोक…

घटना का विवरण
दिनांक 05 मार्च 2026 को वादिनी श्रीमती बच्ची देवी निवासी: राजपुरा, हल्द्वानी ने थाना काठगोदाम में तहरीर दी कि दो व्यक्तियों ने उनके पुत्र पर जान से मारने की नीयत से धारदार चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया है। घटना चस्का रेस्टोरेंट, रेलवे स्टेशन के सामने, काठगोदाम में घटित हुई थी।

यह भी पढ़ें 👉  होली के दिन बिंदुखत्ता काररोड में दुकान खोलने को लेकर हुआ बवाल… मारपीट में कई घायल… देखें वीडियो...

पुलिस की त्वरित कार्रवाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना काठगोदाम पर एफ.आई.आर. नंबर 23/26 ,धारा 109 (1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड राज्य स्तर पर बिंदुखत्ता के वरिष्ठ समाजसेवी को मिला विशेष दायित्व… लगा बधाइयों का तांता…

श्री मनोज कुमार कत्याल एसपी हल्द्वानी एवं श्री अमित कुमार सीओ हल्द्वानी के पर्यवेक्षण तथा श्री विमल कुमार मिश्रा थानाध्यक्ष काठगोदाम के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। स्थानीय नागरिकों के सहयोग/पूछताछ और पुलिस की दबिश के बाद दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया।
अभियुक्त का विवरण
1. विकास सिंह बिष्ट उर्फ गैड़ा (उम्र 18 वर्ष), निवासी- नवाबी रोड, हल्द्वानी।
2. एक विधि विवादित किशोर।
बरामदगी
पुलिस ने पूछताछ के दौरान नाबालिग आरोपी की निशानदेही पर हमले में इस्तेमाल किया गया तेज धारदार चाकू बरामद कर लिया गया है।
अभियुक्त विकास सिंह को गिरफ्तार किया गया और नाबालिग को संरक्षण में लेकर माननीय न्यायालय/जे.जे. बोर्ड के समक्ष पेश किया जा रहा है।
पुलिस टीम थाना काठगोदाम
▫️उ0नि0नीतू सिंह
▫️कानि0 सूरज सिंह
▫️कानि0 योगेश कुमार

Ad Ad Ad
To Top