लालकुआं। उत्तराखंड हाईकोर्ट में अपर महाधिवक्ता के पद पर आसीन श्रीमती पुष्पा भट्ट ने लालकुआं आकर मां अवंतिका कुंज देवी मंदिर में पूजा अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली के लिए मां से आशीर्वाद मांगा।
यहां अवंतिका कुंज देवी मंदिर में पहुंची उच्च न्यायालय की अपर महाधिवक्ता पुष्पा भट्ट भट्ट ने देवी मंदिर एवं शिवालय में पूजा अर्चना करते हुए क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर अवंतिका कुंज मंदिर के प्रधान पुजारी पंडित चंद्रशेखर जोशी ने विधिपूर्वक पूजा अर्चना करवाई। इस मौके पर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष लक्ष्मण खाती और नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने प्रतीक चिन्ह देकर उन्हें सम्मानित किया। श्रीमती पुष्पा भट्ट ने इस मौके पर श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि नैनीताल के प्रवेश द्वार में स्थित मां अवंतिका कुंज देवी मंदिर में आकर उन्हें अत्यधिक शांति मिलती है। उन्होंने कहा कि इस साक्षात् देवी के दर्शनों से वह अत्यधिक प्रभावित है। इस अवसर पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, पूर्व अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, अराइजनविस संगठन की अध्यक्ष पूनम अधिकारी, चन्द्रा खाती, पारितोष बिष्ट, रणवीर सिंह खाती, विनय रजवार, साहिल कुमार, हेमू बिष्ट, तनु बिष्ट और खीम सिंह अधिकारी समेत कई श्रद्धालु मौजूद रहे।





